OSSC LTR Teacher Admit Card 2025: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 17 मार्च 2025 को ओडिशा LTR शिक्षक एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना OSSC LTR शिक्षक कॉल लेटर 2025 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
अब परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसकी पूरी जानकारी समझना बहुत ज़रूरी है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।
चलिए, आपको OSSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2025 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से बताते हैं, ताकि आप परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार रहें!
OSSC LTR Teacher Admit Card 2025
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) द्वारा आयोजित LTR शिक्षक भर्ती 2024 के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह भर्ती ओडिशा के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में लीव टीचर रिज़र्व (LTR) पदों के लिए की जा रही है।
वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से OSSC LTR Teacher Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, केंद्र और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।
OSSC LTR Teacher Recruitment Process 2024
OSSC LTR शिक्षक भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होगी।
- इस चरण को केवल क्वालिफाइंग नेचर का माना जाएगा।
- सफल उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
- मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Examination)
- प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या के पांच गुना (पद और श्रेणी के अनुसार) तक होगी।
- यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा।
- प्रमाणपत्र सत्यापन (Certificate Verification)
- मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
- इस प्रक्रिया में आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
OSSC LTR Teacher Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
OSSC LTR Teacher Admit Card 2025 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें:
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाना है।
- होमपेज पर दिए गए “Download Admit Card” के विकल्प पर क्लिक करना है ।
- उसके बाद “Teacher Recruitment Admit Card 2025” के लिंक को चुनना है।
- अब आपको लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना है और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है ।
- अब आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा । सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर ले, किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं न है ।
- अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर ले और इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
OSSC LTR Admit Card 2025 | Downlaod Here |
Note:
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
- परीक्षा के दिन एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी) साथ लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Also Read : IIT JAM 2025 Result (Soon): IIT JAM 2025 का Result जल्द होगा जारी, ऐसे करे jam2025.iitd.ac.in पर चेक !
OSSC LTR Teacher Admit Card 2025
OSSC LTR शिक्षक एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल होंगे:
✔️ उम्मीदवार का नाम
✔️ रोल नंबर
✔️ आवेदन संख्या
✔️ परीक्षा की तिथि और समय
✔️ परीक्षा केंद्र का नाम और पता
✔️ परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी पाई जाती है, तो तुरंत OSSC हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
OSSC LTR Teacher Exam 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न
OSSC LTR शिक्षक भर्ती परीक्षा का पैटर्न निम्नलिखित होगा:
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- प्रश्नों का प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ)
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक की कटौती प्रति गलत उत्तर
मुख्य लिखित परीक्षा (Main Exam)
- परीक्षा का स्वरूप: वर्णनात्मक और वस्तुनिष्ठ
- विषय: सामान्य अध्ययन, शैक्षणिक विषय और शिक्षण पद्धतियां
- कुल अंक: 200
- समय अवधि: 3 घंटे
प्रमाणपत्र सत्यापन (Certificate Verification)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
OSSC LTR Teacher Admit Card 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
✅ परीक्षा हॉल में प्रवेश से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
✅ एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और कोई गलती होने पर OSSC से संपर्क करें।
✅ परीक्षा में केवल ब्लू/ब्लैक बॉल पेन का ही उपयोग करें।
✅ परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
OSSC LTR Teacher Recruitment 2025 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां
- OSSC LTR शिक्षक परीक्षा तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी
- मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि: परीक्षा के बाद जारी की जाएगी
- प्रमाणपत्र सत्यापन तिथि: मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद
निष्कर्ष
OSSC द्वारा आयोजित LTR शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपको कोई और सवाल पूछना हो, तो कमेंट में बताइए या OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर विजिट करें।